खुद को कैसे बदले – 30 दिन में बदल जाओगे आज से शुरू करें ये काम

खुद को कैसे बदले – दोस्तों कई बार हमारी जिंदगी में एक ऐसा समय चल रहा होता है जब हम जिंदगी के कई मामलों में खुद से बुरी तरह नाराज़ होते है क्यूंकि हमें लगता है की हमें मिलने बाले दुःख और असफ़लता के लिए कहीं न कहीं हम खुद भी जिम्मेदार है इसलिए हम खुद को पूरी तरह बदलना चाहते है

इसलिए हम हर रात खुद से खुद को बदलने के कई वादे तो करते है लेकिन बात जब शुरूआत करने के आती है तो हम ये समझ ही नहीं पाते की कहाँ से शुरू करें और कैसे शुरू करें और दोस्तों इसी Confusion में फसकर हम ये समझ ही नहीं पाते की आखिर खुद को कैसे बदले ?

तो दोस्तों आपकी इसी परेशानी के हल के लिए MotiveThinker के आज के इस Artical में हम खुद को बदलने के लिए कुछ ऐसे आसान और Practical तरीके बताने बाले है जिन्हें अगर आप मात्र 30 दिन तक Follow करते है तो आप हर दिन अपने अंदर बदलाब देखेंगे

तो चलिए दोस्तों बिना आपका समय लिए शुरू करते है आज का हमारा ये Artical खुद को कैसे बदले ?

खुद को कैसे बदले

1 . 30 दिन में खुद को कैसे बदले ?

तो चलिए दोस्तों अब समझते है की कुछ Practical Steps और Propar Planning के साथ मेहनत करके कैसे मात्र 30 दिनों में ही अपने अंदर बदलाब किये जा सकते है

1 . Day 1 – खुद को पहचानें

खुद को बदलने के सफर की एक अच्छी और सही शुरूआत तब होती है जब हम सबसे पहले खुद को समझते है क्यूंकि दोस्तों हम में से ज्यादातर लोग जब खुद से नाराज़ या दुःखी होते है तो बो सीधा खुद को बदलने लग जाते है और यही हमारी सबसे बड़ी गलती होती है

क्यूंकि आप खुद सोचिये जब तक आपको ये पता ही नहीं की आप क्यों बदलना चाहते है आप अपने अंदर क्या क्या बदलना चाहते है तब तक क्या आप उन चीजों को बदल पायेंगे जबाब है नहीं और यही सबसे बड़ा कारण होता है की हम पूरी कोशिश करने का बाद भी खुद को बदल नहीं पाते

इसलिए दोस्तों खुद को बदलने के पहले दिन खुद को इन तीन सबालो से अच्छी तरह समझ ले ताकी हम अपनी Real Problems को समझकर उन पर काम कर सकें

  1. में क्यों बदलना चाहता हूँ – कारण लिखें Strong Reason हो तो Motivation मिलता है
  2. ऐसा क्या है जो मुझे बदलने से रोकता है – अपनी Problems और Habits को समझें
  3. में बदलकर क्या हासिल करना चाहता हूँ ? – अपने लक्ष्य लिखें ये आपको Distarct होने से बचायेंगे

एक बार जब हम खुद को अच्छी तरह समझ लेते है तो हमें हर काम को करने में आसानी होती है इसलिए हमारा पहला नियम याद रखें खुद को पहचाने

2 . Day 2 – Propar Planning के साथ अपने लक्ष्य बना लें

खुद को बदलने की दिशा में हमारा दूसरा कदम होता है अपनी प्राथमिकताओं को समझकर अपने लिए लक्ष्य बनाना क्यूंकि दोस्तों हमें ये तो पता है की क्यों बदलना है और क्या क्या बदलना है लेकिन दोस्तों जब तक हम ये नहीं समझेंगे की कैसे बदलना है

तब तक हमारा दिमाग Confuse रहता है की पहले क्या करना है और कैसे करना है और यही Confusion हमें Action लेने से रोकता है जिससे Progress रुक जाती है इसलिए इस परेशानी से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है Propar Planning के साथ अपने लक्ष्य बनाना

तो दोस्तों जो भी चीजें आप अपनी जिंदगी में बदलना चाहते है उन्हें कैसे बदलना है उस चीज को अच्छी तरह समझकर अपने लक्ष्य बना ले जैसे अगर आप बदलकर एक Successful इंसान बनना चाहते है तो आपका प्लान होगा ऐसी चीजों को सीखना जिन्हें सीखकर आप पैसा कमा सकें

इस तरह से अपनी हर जरुरत के हिसाब से लक्ष्य बना ले और अगले 30 दिन तक खुद को बदलने के लिए एक Daily Routine बनायें जिसमे आपके जागने से लेकर खाने घूमने पड़ने सीखने मोबाइल चलाने तक हर चीज एक लिए Time Fix करे

  • जब हमें पता हो क्या हासिल करना है कैसे हासिल करना है तो Confusion ख़त्म होता है Action को Boost मिलता है
  • Time Limit सेट करने से दिमाग को रिमाइंडर मिलता है जिससे हम Foucs रहते है
  • Propar Planning के साथ साथ Step By Step काम करने से हमें काम करने में मज़ा आता है

दोस्तों लक्ष्य और Propar Planning हमारे लिए इस लिए जरुरी है क्यूंकि अगर हम एक साथ कई चीजों को एक दम बदलने को कोशिश करेंगे तो ये संभव नहीं है इसलिए हमें हर दिन एक चीज को आसनी से समझने और काम करने के Propar Planning के साथ लक्ष्य बनाना बहुत ज़रूरी होता है

जीवन में सही लक्ष्य कैसे चुने ?

3 . Day 3 To 10 – Perfection से बचें और शुरूआत करें

दोस्तों हमने अपनी Problems और Habits को अच्छी तरह समझकर खुद को बदलने के लिए एक Roadmap तो बना लिया है लेकिन जब तक हम शुरूआत नहीं करेंगे तब तक चीजे सिर्फ हमारी सोच में ही रहेंगी इसलिए खुद को बदलने के Step 3 में हम सीखेंगे की कैसे अपनी Imagination को Action में बदला जाता है

क्यूंकि दोस्तों दुनिया के लगभग 80 % लोगों के मन में खुद को बदलने के विचार और Plan तो होते है लेकिन बात जब उन पर काम करने की आती है तो बो उन चीजों को लेकर इतना सोचते है की शुरूआत ही नहीं कर पाते और इसी Loop में फसे रहते है

इसलिए दोस्तों एक बात याद रखें चीजें हकीकत में तब बदलेंगी जब आप Action लेना Start करेंगे और Action लेने का सबसे अच्छा तरीका होता है Perfection से बचकर शुरूआत करना तो दोस्तों जो लक्ष्य और Daily Routine हमने कल बनायें थे उन्हें आज से Follow करना Start कर दे और एक बात याद रखे

शुरूआत कभी Perfect नहीं होती है Perfect हम तब होते है जब हम उसे रोज करने की कोशिश करते है इसलिए शूरूआत में Perfection के चक्कर में न पड़े जैसे अगर आपने दिन में 10 Goal सेट किये है और शूरूआत में अगर एक भी पूरा करते है तो ये अच्छा है

अगर अपने सुबह 6 बजे उठने की Planning की ये और आप नहीं उठ पाए तो कोशिस करने के लिए खुद को धन्यबाद दे और अगले दिन फिर से कोशिश करे और अगले साथ दिन बिना खुद को जज किये बिना Perfection के अपने लक्ष्य को Roadmap को Follow करने की कोशिश करे

Distraction से कैसे बचे ?

4 . Day 11 – Track Your Progress

दोस्तों खुद को बदलने के पहले दिन से 10 दिन तक अगर आपने हमारी बातों को मानकर उन्हें Follow किया है तो आप सच में खुद को बदलना चाहते है और आप इस में कामयाब भी होंगे बस आपको कुछ चीजें और सीखनी है जिनमें सबसे जरुरी है Track Your Progress

दोस्तों आपने देखा होगा की जब भी कोई बड़ी Website या कोई भी बड़ी चीज बनती है तो शुरूआत में उसका ट्रायल किया जाता है ताकी बनाने बाले ये समझ सकें की चीजें उनका Plan सही तरीक़े से Work कर रहा है या नहीं कौन सी चीजें सही है और किसको बदलने की जरुरत है

ठीक इसी तरह पिछले 10 दिनों में आप का और आपके Plan का ट्रायल चल रहा था और अब आपको ये अच्छी तरह समझ आ गया होगा की कौन सी आदत कौन सी कमजोरी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है क्या काम आप सही कर रहे क्या आपका प्लान सही है या इसे बदलने की जरुरत है

इन चीजों को अच्छी तरह समझकर अपनी गलतियां और अपनी कमजोरियों को अच्छी तरह समझकर अगले दिन से फिर इन्हे बदलकर शुरूआत करें

5 . Day 12 To 30 – Self Discipline के साथ खुद पर विश्वास रखें

दोस्तों जैसा की मैने पहले भी कहा था की खुद को बदलना इतना आसान काम नहीं होता है क्यूंकि इसमें हमें अपनी कई आदत छोड़नी होती है कई लोगो को छोड़ना होता है Distraction अकेलापन दुःख निराशा जैसी कई चीजों से लड़ना पड़ता है

तब जाकर धीरे धीरे हमारे अंदर बो बदलाब आते है जो हम अपने आप में देखना चाहते थे और जैसे ही हम खुद पर खुद के विचारों पर कंट्रोल करना सीख जाते है तो फिर हमारे लिए कुछ भी मुश्किल नहीं रहता लेकिन दोस्तों यँहा तक पहुँचने के लिए हमारे अंदर दो चीजों का होना बहुत ज़रूरी होता है

एक Self Discipline और दूसरा खुद पर विश्वास इसलिए दोस्तों खुद पर विश्वास रखें और अपने आप को Self Discipline की ट्रैंनिंग इस तरह दे की आप किसी भी परिस्तिथि में अपना काम बिना Distract हुए करते रहे और जब आप ऐसा करना सीख जायेंगे तो आप हर बो चीज हासिल कर सकते है जिसे आप पाना चाहते है

खुद पर विश्वास कैसे रखें ?

अंतिम शब्द

दोस्तों Motive Thinker के आज के इस Artical में हमने खुद को बदलने के लिए कुछ ऐसे आसान और Practical तरीकों के बारे में आपको बताया है जिन्हें अगर आप पूरी ईमानदारी के साथ मात्र 30 दिन तक Follow करते है तो आप खुद को हर रोज बदलता देखंगे

Artical को अंत तक पड़ने के लिए धन्यबाद और पडे

अपने लक्ष्य पर Foucs कैसे करें ?

Leave a Comment